लुधियाना जिले में कोरोना के 294 नए मरीजों की पुष्टि, 17 की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Sep, 2020 09:49 AM

294 new corona patients confirmed in ludhiana district 17 dead

सेहत विभाग ने आज 5212 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इनमें से 1427 सैंपल आर.टी.पी.सी.आर. विधि के साथ 3763 सैंपल रिपोर्ट एंटीजन और.......

लुधियाना(सहगल): महानगर में कोरोना से पौने 2 साल के बच्चे सहित 17 लोगों की मौत हो गई। पौने 2 साल का उक्त बच्चा बग्गा न्यू सुंदर नगर का रहने वाला था और पी.जी.आई. चण्डीगढ़ में भर्ती था। जिला सेहत विभाग ने आज इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शहर के अस्पतालों में आज 294 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। 294 मरीजों में से 263 जिले के रहने वाले हैं जबकि 31 दूसरे जिलों के हैं। मृतक मरीजों में से 12 लुधियाना के, जबकि 5 दूसरे जिलों से इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती हुए थे। अब तक महानगर में 11477 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं, इनमें से 486 की मौत हो चुकी है। दूसरे जिलों की बात करें तो दूसरे जिलों से स्थानीय अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में से 1235 पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 17 की मौत हो चुकी है। जिले में 1751 एक्टिव मरीज बताए जाते हैं।

समय पर अस्पताल में न आने वाले लोग हो जाते हैं गंभीर
सिविल सर्जन डा. राजेश बग्गा ने बताया कि लोगों की सहूलतों के लिए कोरोना वायरस की जांच को और आसान किया जा रहा है और सरकार ने घर में एकांतवास के लिए भी नियमों को और आसान कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराना नहीं चाहिए। 80 प्रतिशत के करीब मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना उन लोगों पर ज्यादा बुरा प्रभाव दिखाता है जो समय पर अस्पताल आ कर जांच और इलाज नहीं करवाते।

5212 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे
सेहत विभाग ने आज 5212 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इनमें से 1427 सैंपल आर.टी.पी.सी.आर. विधि के साथ 3763 सैंपल रिपोर्ट एंटीजन और 22 ट्रूनैट विधि द्वारा किए गए। सिविल सर्जन ने बताया कि अब तक 27515 रैपिड एंटीजन टैस्ट किए जा चुके हैं। इसके इलावा 1664 सैंपलों की रिपोर्ट अभी पैंडिंग है, जिनके नतीजे आने बाकी हैं। 797 व्यक्तियों को घर में एकांतवास के लिए भेजा गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि आज 797 व्यक्तियों को जांच उपरांत घर में एकांतवास के लिए भेज दिया गया है। मौजूदा में 5155 व्यक्ति एकांतवास रह रहे हैं। डी.सी. वरिन्दर कुमार शर्मा ने कहा कि एस.डी.एम. की देख-रेख में सेहत विभाग के सभी डाक्टर, सेहत अधिकारी और अन्य पैरा-मैडीकल कर्मचारी बीमारी के प्रसार को कंट्रोल करने के लिए दिन-रात काम कर रहे थे। संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 9240 कोविड पॉजिटिव मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

128238 व्यक्तियों की हो चुकी है जांच
अब तक कुल 128238 के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 126574 की रिपोर्ट सेहत विभाग को मिली है जबकि 113862 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

मृतक मरीजों का ब्योरा
नाम पता रोग और अस्पताल

सुभाश चंद्र (71) उधम सिंह नगर पोस्ट हार्ट सर्जरी अरोड़ा न्यूरो
खबरदार सिंह (31) गाँव थरीके फेफड़ों का रोग
दीपइन्दू मेहरा (72) पटेल नगर शुगर, ब्लड प्रेशर डी.एम.सी.
कृष्ण बग्गा (35) नूरवाला रोड सिविल
अशोक कुमार (60) ब्रह्मपुरी खन्ना डी.एम.सी.
प्रदीप कुमार (60) मीना बाजार डी.एम.सी.
सुखदेव सिंह (75) गांव कोट गंगू राय डी.एम.सी.
शिवा जी (70) सतजोत नगर, धांदरां सिविल
मनिन्दर वर्मा (55) मालवी मोहल्ला, रायकोट रजिन्दरा अस्पताल पटियाला
संतोश जैन (67) माधोपुरी सी.एम.सी.
बेबी आफ कृष्णा (पौने दो साल) न्यू सुंदर नगर, पी.जी.आई.
जगपाल सिंह (49) मोती बाग कालोनी, फुल्लांवाल ओसवाल

बाहरी जिलों के मृतक मरीज
कमला देवी (45) सुजानपुर, पठानकोट डी.एम.सी.
कुलदीप कुमार (32) अली मोहल्ला, जालंधर डी.एम.सी.
विनय गोयल (67) बठिंडा डी.एम.सी.
नरिन्दर सिंह (61) अर्बन एस्टेट, जालंधर डी.एम.सी.
दर्शना डोगरा (65) जे. एंड के. डी.एम.सी.

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!