Edited By Vaneet,Updated: 18 May, 2019 10:02 PM
पंजाब में हो रहे लोकसभा चुनाव में ई.वी.एम. में नोटा बटन दबाने का रुझान भी काफी प्रचलित है। जानकारी के अनुसार केवल हलका पटियाला में नोटा का बटन 3,008 लोगों ने दबा कर अपनी ...
पटियाला(जोसन): पंजाब में हो रहे लोकसभा चुनाव में ई.वी.एम. में नोटा बटन दबाने का रुझान भी काफी प्रचलित है। जानकारी के अनुसार केवल हलका पटियाला में नोटा का बटन 3,008 लोगों ने दबा कर अपनी विरोधता जाहिर की थी जबकि 2014 की लोकसभा चुनाव में 58,754 लोगों ने नोटा बटन दबा कर पंजाब के सभी उम्मीदवारों प्रति अपनी विरोधता प्रकट की थी।
सबसे अधिक नोटा का बटन फिरोजपुर में 7,685 लोगों द्वारा दबाया गया था, जहां आजकल शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे कम नोटा बटन संगरूर हलके में दबाया गया था। फतेहगढ़ साहिब में 4,005, अमृतसर में 2,533, गुरदासपुर में 4,625, खडूर साहिब में 5,654, जालंधर में 5,436, होशियारपुर में 5,976, श्री आनंदपुर साहिब में 5,937, लुधियाना में 3,220, फरीदकोट में 3,816, फिरोजपुर में 7,685, बठिंडा में 4,701 और संगरूर में 2,188 लोगों की तरफ से नोटा का बटन दबा कर सभी उम्मीदवारों का विरोध किया गया। 2014 में 347 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, किसी पर भी उक्त व्यक्तियों ने विश्वास प्रकट नहीं किया। पंजाब स्टूडैंट्स यूनियन के नेता गुरसेवक सिंह ने बताया कि उनका संगठन पूरे पंजाब में नोटा का बटन दबाएगा।