भ्रष्टाचार : पॉवरकाम के 2 कर्मचारी सस्पैंड

Edited By swetha,Updated: 03 Sep, 2019 08:31 AM

2 powercom employee suspended

पावरकॉम ने बिजली चोरी कराने और भ्रष्टाचार के आरोप में 2 कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया है।

पटियाला(जोसन):पावरकॉम ने बिजली चोरी कराने और भ्रष्टाचार के आरोप में 2 कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया है। सब-डिवीजन टौहड़ा के फील्ड स्टाफ की वायरल हुई वीडियो जिसमें लाइनमैन अवतार सिंह चैकिंग दौरान उपभोक्ताओं से पैसे लेते देखा गया। इस मामले की जांच पी.एस.पी.सी.एल. इन्फोर्समैंट टीम ने की।

जांच के बाद पता लगा है कि अवतार सिंह (लाइनमैन) ने 10,000/-रुपए शिकायतकर्ता से अधिक लोड लेने के बदले लिए। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पी.एस.पी.सी.एल. ने उसको सस्पैंड कर दिया।  एक और केस में सब-डिवीजन चुगावां (अमृतसर) में तैनात जे.ई. सुरता सिंह का अपना बिजली मीटर बिजली चोरी में पाया गया। पी.एस.पी.सी.एल. ने उसको सस्पैंड कर दिया।

सख्त कार्रवाई जारी रहेगी : चेयरमैन सरां
पी.एस.पी.सी.एल. के सी.एम.डी. इंजीनियर. बलदेव सिंह सरां ने कहा कि किसी भी रूप में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेडियो, सोशल मीडिया और प्रैस रिलीजों के द्वारा जागरूकता मुहिम चलाई गई है। पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा विशेष नंबर जारी करने के लिए इश्तिहार जारी किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!