जालंधरः गैस चढ़ने से 2 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Edited By Mohit,Updated: 07 Aug, 2020 10:35 PM

2 people die due to gas rise

थाना लोहियां के गांव मुंडी चोहलियां में मेंथा प्लांट में तेल का ड्रम साफ करने के लिए ड्रम में.............

लोहियां खास (राजपूत): थाना लोहियां के गांव मुंडी चोहलियां में मेंथा प्लांट में तेल का ड्रम साफ करने के लिए ड्रम में उतरे 3 लोगों को गैस चढ़ने से 2 की मौत हो गई और एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतकों के शव पोस्ट मार्टम के लिए नकोदर भेजे गए हैं जिनका संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया के किसान मेंथा प्लांट मुंडी चोहलियां में सफाई को लेकर मुंडी चोहलियां के फूमन सिंह और पाला सिंह बेटे फौजा सिंह 10 से 15 फीट नीचे मन्था प्लॉट के ड्रमों की सफाई करने के लिए उतरे ही थे के दोनों को जहरीली गैस ने दबोच लिया, जब उन्हें बचाने के लिए गए तीसरे व्यक्ति गुरदीप सिंह पुत्र इंद्र सिंह भी गैस की चपेट में आ गया था लेकिन उसे बचा लिया गया जिसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जालंधर इलाज के लिए रैफर किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि यह मेंथा प्लाट नाहल गांव के पूर्व सरपंच बलकार सिंह का था। मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, जहां शोक की लहर दौड़ गई, पुलिस प्रशासन भी कार्रवाई के लिए पहुंच गया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!