Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jun, 2017 07:56 AM
पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे एक अवैध पिस्तौल व कारतूस बरामद किए हैं। पत्रकारों से बात करते हुए थाना सदर के इंचार्ज गौरवंश सिंह ने बताया कि 14 जून को नजदीकी गांव भदलवढ़ के लखवीर सिंह व अज्ञात व्यक्तियों की ओर से फायरिंग की गई थी।
बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल) पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे एक अवैध पिस्तौल व कारतूस बरामद किए हैं। पत्रकारों से बात करते हुए थाना सदर के इंचार्ज गौरवंश सिंह ने बताया कि 14 जून को नजदीकी गांव भदलवढ़ के लखवीर सिंह व अज्ञात व्यक्तियों की ओर से फायरिंग की गई थी।
इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। आज पुलिस ने 2 व्यक्ति सुखपाल सिंह पुत्र सुखविन्द्र सिंह व पुनीत कुमार पुत्र लक्ष्मण दास को गिरफ्तार करके उनसे कारतूस व अवैध पिस्तौल बरामद किया है।