Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Nov, 2017 12:41 PM
एस.टी.एफ. ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के दौरान आज बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 व्यक्तियों को 10 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए ए.डी.सी.पी. मैडम गुरप्रीत कौर पुरेवाल ने बताया कि एस.टी.एफ. के लुधियाना रेंज के...
लुधियाना(अनिल): एस.टी.एफ. ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के दौरान आज बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 व्यक्तियों को 10 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए ए.डी.सी.पी. मैडम गुरप्रीत कौर पुरेवाल ने बताया कि एस.टी.एफ. के लुधियाना रेंज के इंचार्ज हरबंस सिंह की पुलिस पार्टी ने थाना मेहरबान के अधीन आते गांव मत्तेवाड़ा के टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान राहों रोड लुधियाना की तरफ से आ रही एक कार को संदेह के आधार पर रोका गया परंतु चालक ने कार भगाने की नाकाम कोशिश की। कार की तलाशी लेने पर उसमें से एक व्यक्ति के पास पकड़े गए बैग में से 8 किलो अफीम बरामद हुई, जबकि दूसरे व्यक्ति ने अपनी कमर पर बैग बांधा हुआ था, जिसमें 2 किलो अफीम थी। आरोपियों की पहचान जतिंद्र सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी गांव बनवीरपुर जिला लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) तथा रघुविंद्र सिंह पुत्र रत्न सिंह निवासी गांव बनवीरपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना मेहरबान में एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।
5 दिन का मिला पुलिस रिमांड
सैल प्रभारी हरबंस सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उनसे गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यहां किस-कि सको अफीम की सप्लाई देते थे।
एक आरोपी पहले ही था भगौड़ा
एस.टी.एफ. इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों में से जङ्क्षतद्र सिंह पर लुधियाना में 2008 में एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें जमानत पर बाहर आने पर आरोपी भगौड़ा हो गया और आज तक पुलिस को चकमा देकर नशा तस्करी का काम करता रहा। आरोपी पर थाना शिमलापुरी में मामला दर्ज हुआ था।
80,000 में लाकर 2 लाख रुपए में बेचते थे
हरबंस सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले अली खान नामक व्यक्ति से 80 हजार रुपए किलो के हिसाब से अफीम लाकर 2 लाख रुपए के हिसाब से यहां बेचते थे। दोनों आरोपी गांव में खेतीबाड़ी का काम करते थे और वहां से अफीम की खेप लाकर पंजाब के विभिन्न जिलों में महंगे दामों पर बेचा करते थे, जबकि आरोपी जङ्क्षतद्र सिंह का लुधियाना के शिमलापुरी में ससुराल है।