Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jun, 2017 07:49 PM
शहर के एक बाहरी मोहल्ले की एक 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक ....
होशियारपुर(अश्विनी): शहर के एक बाहरी मोहल्ले की एक 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक अश्विनी कुमार उर्फ बुधू पुत्र तिलक राय निवासी हरदोखानपुर के विरुद्ध भारतीय दंडावली की धारा 376 व प्रवैंशन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सैक्सुअल अफैंसिज एक्ट 2012 की धारा 4 के अधीन केस दर्ज किया है।
क्या है मामला
दुष्कर्म की शिकार लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके लगभग 2 माह तक दुष्कर्म करता रहा। लड़की ने बताया कि उसने इस संबंध में अपनी माता व दादी को बताया था कि जिन्होंने आरोपी के मां बाप को सारे मामले के बारे में बताया था कि इसके बावजूद आरोपी बाज न आया। पुलिस के पास की शिकायत मेें लड़की ने कहा कि आरोपी ने 25 मई को उसकी नानी के घर में आकर पुन: उससे दुष्कर्म किया था।
महिला इंस्पैक्टर ने शुरू की जांच
पुलिस की तरफ से दर्ज किए गए केस की जांच इंस्पैक्टर जसकर्ण कौर ने शुरू कर दी है। इंस्पैक्टर ने सिविल अस्पताल में दुष्कर्म पीड़ित लड़की का मैडीकल करवाया। पुलिस की तरफ से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।