'मैं अभी आया' कहकर गया बच्चा नहीं लौटा वापस... साइकिल व चप्पलें देख परिवार के उड़े होश

Edited By Kamini,Updated: 02 Aug, 2024 03:43 PM

13 year old boy missing

बच्चा अपनी मां को यह कहकर साइकिल से घर से निकला कि वह जल्द ही आ रहा है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में एक 13 वर्षीय बच्चे के के लापता होने का मामला सामने आया है। नंगल के निकटवर्ती गांव भटोली से एक 13 वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। कल शाम करीब 7 बजे अभिजोत नामक बच्चा अपनी मां से 'मैं अभी आया' कहकर घर से निकला था।

आखिर कब खुलेगा शंभू बॉर्डर ? सुनवाई दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

जब बच्चा काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो मां को चिंता हुई और गांव वालों ने अभिजोत को ढूंढने की पूरी कोशिश की। इस बीच नंगल डैम के पास उसकी चप्पलें और साइकिल मिलने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। इसकी सूचना नंगल पुलिस और हिमाचल प्रदेश की मैहतपुर पुलिस को भी दे दी गई है। इस बीच गोताखोरों की टीम द्वारा सतलुज नदी में तलाश की जा रही है।

 Rain Alert: भारी बारिश का Alert, जानें कब और कैसा रहेगा आगे के मौसम का हाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम करीब 7 बजे अभिजोत नाम का बच्चा अपनी मां को यह कहकर साइकिल से घर से निकला कि वह जल्द ही आ रहा है, जब बच्चा काफी देर तक नहीं पहुंचा तो मां ने चिंता में में आकरक गांव वासियों को बताया कि बच्चे के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। गांव वालों ने अभिजोत को ढूंढने के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर दिए। इसी बीच नंगल डैम के पास बच्चे की साइकिल, चप्पलें मिलीं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए व्यापक प्रयास शुरू कर दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!