BSF को मिली बड़ी सफलता, INDO-PAK बॉर्डर से 10 करोड़ की हैरोइन बरामद

Edited By Vatika,Updated: 15 Feb, 2021 12:03 PM

10 crore heroin recovered

फ़िरोज़पुर सेक्टर में भारत पाक बॉर्डर पर बीएसएफ की 136 बटालियन ने 2 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड रुपए बताई जाती है।

फ़िरोज़पुर ( कुमार):  फ़िरोज़पुर सेक्टर में भारत पाक बॉर्डर पर बीएसएफ की 136 बटालियन ने 2 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड रुपए बताई जाती है।

सूत्रों अनुसार बीएसएफ की 136 बटालियन को यह गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों द्वारा पी.ओ.पी. पछाड़ियां  के एरिया में पाकिस्तानी तत्वों द्वारा हेरोइन के पैकेट भेजे गए हैं। इस गुप्त सूचना के आधार पर बी.एस.एफ. के जवानों ने  बी.ओ.पी. पछाड़ियां के एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया और सर्च ऑपरेशन के दौरान बी.एस.एफ. को हेरोइन के छोटे 10 पैकेट मिले हैं, जिनमें करीब 2 किलो हेरोइन बताई जाती है। समाचार लिखे जाने तक बी.एस.एफ. द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!