Edited By Anjna,Updated: 24 Feb, 2019 09:57 AM
अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट पर आज एक उड़ान रद्द और 6 लेट रहीं। अमृतसर से दिल्ली वाली जैट एयरलाइंस की उड़ान संख्या 92-846 आज रद्द करनी पड़ी।
अमृतसर (इन्द्रजीत): अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट पर आज एक उड़ान रद्द और 6 लेट रहीं। अमृतसर से दिल्ली वाली जैट एयरलाइंस की उड़ान संख्या 92-846 आज रद्द करनी पड़ी।
वहीं दूसरी ओर एयर इंडिया की मुंबई की उड़ान 25 मिनट, उज्बेकिस्तान एयरलाइंस की अश्गाबात वाली उड़ान एक घंटा 50 मिनट, स्पाइसजैट की देहरादून की उड़ान 30 मिनट, स्पाइसजैट की बैंकॉक की उड़ान आधा घंटा, एयर इंडिया की नांदेड की उड़ान 40 मिनट और इंडिगो की श्रीनगर की उड़ान 20 मिनट अपने निर्धारित समय से लेट रही। समय से पूर्व आने वाली उड़ानों में इंडिगो बेंगलुरु की उड़ान 45 मिनट, इंडिगो मुंबई की उड़ान 50 मिनट व स्पाइसजैट की दुबई की उड़ान 20 मिनट शामिल थी।