नंगलःकैमीकल फैक्टरी में धमाका,1 की मौत

Edited By swetha,Updated: 15 May, 2018 03:03 PM

1 died in blast

पंजाब सरकार की औद्योगिक इकाई पी.ए.सी.एल. नया नंगल में आज दोपहर को अचानक धमाका होने से फैक्टरी के अंदर अफरा-तफरी मच गई और सायरन बजते ही कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। फैक्टरी के अंदर हुए इस धमाके में एक कर्मचारी की मौत हो गई और एक घायल हो गया। इसकी...

नंगल(सैनी/राजवीर): पंजाब सरकार की औद्योगिक इकाई पी.ए.सी.एल. नया नंगल में आज दोपहर को अचानक धमाका होने से फैक्टरी के अंदर अफरा-तफरी मच गई और सायरन बजते ही कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। फैक्टरी के अंदर हुए इस धमाके में एक कर्मचारी की मौत हो गई और एक घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और सारी स्थिति का जायजा लिया। 

 

इस संबंधी पी.ए.सी.एल. इकाई के डी.जी.एम. इंचार्ज जे.एस. वालिया, डी.जी.एम. पर्सनल रविन्द्र सिंह जसवाल तथा ए.जी.एम. सेफ्टी रजनीश कुमार ने प्रैस वार्ता दौरान बताया कि आज दोपहर करीब 12.40 बजे मैकेनिकल के वरिष्ठ कर्मचारी रजिन्द्र कुमार क्लोरीन फिङ्क्षलग प्लांट कंसर्टेशन वाटर टैंक में वैल्डिंग का कार्य कर रहे थे और उनके साथ एक नया कर्मचारी अजय कुमार भी था। अचानक पाइप फटने से बड़ा धमाका हो गया और प्लांट में धुंआ उठने लगा और रजिन्द्र कुमार ब्लास्ट की चपेट में आकर काफी दूर जा गिरा, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में घायल अजय कुमार को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  

 

उन्होंने कहा कि जिस पाइप में ब्लास्ट हुआ वहां कर्मचारी वैल्डिंग का कार्य कर रहे थे और उस पाइप में गर्म पानी सप्लाई होता था। हादसे की जांच की जा रही है कि उस जगह धमाका कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि मृत कर्मचारी के परिजनों और घायल कर्मचारी को फैक्टरी की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी। इस संबंधी जब नंगल थाने के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सन्नी खन्ना से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सारी स्थिति का जायजा ले लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!