Edited By Updated: 20 Apr, 2017 05:26 PM
बरनाला-भटिंडा मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप नजदीक दर्दनाक हादसे में 1 युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार यशवंत सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी मोड़ नाभा पहले दिन ही भूग वाली ट्राली पर मजदूरी करने गया था।
बरनाला/तपा मंडीः बरनाला-भटिंडा मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप नजदीक दर्दनाक हादसे में 1 युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार यशवंत सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी मोड़ नाभा पहले दिन ही भूग वाली ट्राली पर मजदूरी करने गया था। जब वह तपा में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो ट्राली पर चढ़ते समय अचानक उसका पैर स्लिप हो गया। इसके चलते तूड़ी वाली ट्राली के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसको तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।