Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Sep, 2017 01:27 PM
डेहलों पुलिस ने एक व्यक्ति से गरीबों को दी जाने वाली सरकारी गेहूं की 700 बोरी (200 क्विंटल) बरामद की है।
डेहलों (डा. प्रदीप): डेहलों पुलिस ने एक व्यक्ति से गरीबों को दी जाने वाली सरकारी गेहूं की 700 बोरी (200 क्विंटल) बरामद की है।
थाना प्रमुख ने बताया कि किसी गुप्त सूचना पर नराता राम पुत्र शादी राम जिसका सरकारी डिपो है, को गिरफ्तार कर जब साहनेवाल स्थित उसके दुकान के पीछे बनाए गोदाम पर छापा मारा तो वहां से 700 बोरी गेहूं बरामद हुई।
सरकार द्वारा गरीबों को राशन कार्ड पर सस्ते रेट पर दी जाने वाली सरकारी गेहूं को फूड सप्लाई विभाग से हासिल कर हेराफेरी से आगे महंगे भाव में बेच देता था। पुलिस ने आज पक्की सूचना के आधार पर जब उसके गोदाम में छापेमारी की तो पुलिस भी हैरान रह गई। उक्त आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।