घर छोडऩे के बहाने युवती से किया दुष्कर्म

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Apr, 2018 08:54 AM

rape case

निकटवर्ती गांव की रहने वाली एक नाबालिगा के साथ उसे घर छोडऩे के बहाने दुष्कर्म करने के आरोप में सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 6 महीने से एक कपड़े की दुकान पर काम कर रही है।

नकोदर (रजनीश): निकटवर्ती गांव की रहने वाली एक नाबालिगा के साथ उसे घर छोडऩे के बहाने दुष्कर्म करने के आरोप में सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 6 महीने से एक कपड़े की दुकान पर काम कर रही है। इस दौरान उसकी मुलाकात दुकान पर काम करने वाले लड़के दिलावर पुत्र बलवीर निवासी नकोदर के साथ हुई। एक दिन दुकान पर काम करते वह लेट हो गई।

आरोपी दिलावर ने उसे कहा कि वह अपने दोस्त का मोटरसाइकिल लेकर उसको घर छोड़ आएगा। उसने दिलावर पर भरोसा किया और वह उसके साथ चलने के लिए तैयार हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी दिलावर ने उसको अपने दोस्त के घर गांव मालड़ी में लेजाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!