Edited By Updated: 06 Jan, 2017 12:48 PM
देश के सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री के तौर पर सेवारत प्रकाश सिंह बादल का जन्म दक्षिण-पश्चिमी पंजाब में मलोट के पास अबुल खुराना गांव में 8 दिसम्बर, 1927 को हुआ था।
देश के सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री के तौर पर सेवारत प्रकाश सिंह बादल का जन्म दक्षिण-पश्चिमी पंजाब में मलोट के पास अबुल खुराना गांव में 8 दिसम्बर, 1927 को हुआ था।
वह 1970-71, 1977-1980, 1997-2002, 2007-2012 और 2012 से लेकर वर्तमान समय तक कुल मिलाकर 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
मोरारजी देसाई की सरकार में थोड़े समय के लिए वह केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। एक साधारण कृषि पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले बादल ने 1947 में सरपंच बनकर राजनीति के मैदान में कदम रखा।
कांग्रेस पार्टी के टिकट पर वह 1957 में पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए। बाद में कांग्रेस से मतभेदों के चलते उन्होंने इसे छोड़ दिया। प्रकाश सिंह बादल को मोदी सरकार ने 2015 में देश के दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया। सार्वजनिक तौर पर पिछले 70 वर्षों से पंजाब में उनका प्रभाव कायम है। बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल पंजाब के उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हैं। बादल की बहू हरसिमरत कौर बादल केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हैं।