Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jan, 2018 02:18 PM
नए साल 2018 की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए पी.आर.टी.सी. ने पहले 3 महीनों में 100 नई बसों को शामिल करने की घोषणा की है। पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन के.के. शर्मा और मैनेजिंग डायरैक्टर मनजीत सिंह नारंग के नेतृत्व में हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया है।
पटियाला (जोसन): नए साल 2018 की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए पी.आर.टी.सी. ने पहले 3 महीनों में 100 नई बसों को शामिल करने की घोषणा की है। पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन के.के. शर्मा और मैनेजिंग डायरैक्टर मनजीत सिंह नारंग के नेतृत्व में हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। इन बसों की पहली खेप को मुख्यमंत्री हरी झंडी देंगे।पी.आर.टी.सी. के मैनेजिंग डायरैक्टर मनजीत सिंह नारंग ने बताया कि पी.आर.टी.सी. के पास कुल 1,072 बसें हैं जिनमें 60 बसें पूरी तरह वातानुकूलित हैं।
पी.आर.टी.सी. ने सभी बसों के नवीनीकरण का प्लान बनाया हुआ है जिसके अंतर्गत अब इन 100 बसों को पी.आर.टी.सी. के बेड़े में शामिल करने के साथ पी.आर.टी.सी. के पास कोई भी पुरानी बस नहीं रहेगी। एम.डी. नारंग ने बताया कि 10 मार्च 2018 तक ये बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी जिसके अंतर्गत 18 जनवरी के लगभग पहली 25 बसों को मुख्यमंत्री पंजाब झंडी देंगे। फिर फरवरी में 50 बसों और मार्च के पहले हफ्ते 25 अन्य बसों को सड़कों पर उतार दिया जाएगा। इसके साथ पी.आर.टी.सी. के पास समूची बसें नई हो जाएंगी।
जी.पी.एस. और सी.सी.टी.वी. के साथ लैस होंगी ये बसें
एम.डी. मनजीत सिंह नारंग ने बताया कि पहली बार बसों के सिटिंग प्लान भी बदले गए हैं। अब इन बसों में 52 की जगह 47 सीटें होंगी जिससे सवारियों को खुली स्पेस बैठने को मिल सके। इसके साथ ही ये बसें जी.पी.एस. और सी.सी.टी.वी. जैसी व्यवस्था के साथ लैस होंगी। इनमें सवारियों को वैल्कम कहने के लिए विशेष प्रबंध होगा। इसके साथ ही एमरजैंसी सायरन और बसों के फ्रंट पर विशेष तौर पर एल.ई.डी. चैनल चलेगा। उन्होंने कहा कि बसों के बिल्कुल ऊपर कोई भी चैनल नहीं होगा बल्कि साइड पर लगेज कैरियर बनाया जाएगा।
हर रोज 1.5 करोड़ रुपए एकत्रित करने का लक्ष्य रखा पी.आर.टी.सी. ने
पी.आर.टी.सी. ने नए साल में अपनी रोजाना की आय 1.5 करोड़ रुपए करने का लक्ष्य रखा है। एम.डी. मनजीत सिंह नारंग ने बताया कि इस समय औसत आय 1.25 करोड़ रुपए रोजाना की चल रही है और 2 जनवरी को 1 करोड़ 36 लाख 9 हजार रुपए पी.आर.टी.सी. के पास आए हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह अप्रैल से लेकर सितम्बर तक पी.आर.टी.सी. ने 3.66 करोड़ का ऑपे्रशनल लाभ कमाया है।
2018 में मिल सकता है पटियाला को नया बस स्टैंड
एम.डी. मनजीत सिंह नारंग ने बताया कि 2018 में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के शहर में पटियाला के लोगों को नया बस स्टैंड मिलेगा। उन्होंने कहा कि पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन के.के. शर्मा और वह खुद इसकी पैरवी कर रहे हैं और बहुत जल्द यह केस मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और महारानी परनीत कौर के साथ विचार-विमर्श करके इस केस को चालू कर दिया जाएगा।