Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Mar, 2018 11:35 AM
पी.ओ. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद की अगुवाई में 3 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। पहले केस में अमरजीत सिंह निवासी गांव सिरकपड़ा
जिला, फतेहगढ़ साहिब को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना सदर राजपुरा में धारा 128 के अधीन...
पटियाला(बलजिन्द्र): पी.ओ. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद की अगुवाई में 3 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। पहले केस में अमरजीत सिंह निवासी गांव सिरकपड़ा
जिला, फतेहगढ़ साहिब को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना सदर राजपुरा में धारा 128 के अधीन शिकायत दर्ज थी।
दूसरे केस में मुलखराज उर्फ विशाल निवासी अलीपुर अराईयां नजदीक फोकल प्वाइंट बाजीगर बस्ती, पटियाला को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली पटियाला में 138 एन.आई. एक्ट के तहत शिकायत दर्ज है।तीसरे केस में करन कुमार निवासी ग्रीन पार्क कालोनी, पटियाला को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना त्रिपड़ी में 138 एन.आई. एक्ट के तहत केस दर्ज है। उक्त तीनों को गिरफ्तार करने में हवलदार जसपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, दविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह और सुरजीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।