कूड़े के डम्प कारण गिरी कई  लोगों के घरों की दीवार!

Edited By swetha,Updated: 12 Feb, 2020 02:05 PM

garbagge dump

डम्प की समस्या से लाखों लोग दुखी

पटियाला(जोसन): स्थानीय सनौर रोड स्थित कूड़े के डम्प का गंद लोगों के घरों अंदर जाना शुरू हो गया है। इस डम्प के बिल्कुल साथ कई घर हैं, जिनमें से कुछ की दीवार गिर गई और गन्द उनके घर अंदर दाखिल हो गया। जिस कारण लोगों में भारी घबराहट है और लोगों ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह से अपील की है कि वह कृपा करके पंजाब को छोड़ क र पहले अपने शहर निवासियों के दुख जरूर सुनें।

जानकारी देते वहां के निवासी मनजीत सिंह, दुर्गा दास, उमेश कुमार और उत्तम सिंह ने बताया कि वे यहां पिछले करीब 30 साल से रह रहे हैं। उन्होंने यह जगह डेरा साई समाधां से पट्टे पर ली हुई है। यह जगह जैन समाधां के पीछे है। उक्त निवासियों ने बताया कि दिनों-दिन बढ़ रहे इस गन्द के ढेर कारण उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है, क्योंकि दिनोंदिन घट रही जगह और बढ़ता गंद दीवारें तोड़कर उनके घर अंदर दाखिल होना शुरू हो गया है। इस करके उनके परिवार को भयानक बीमारियां लगने का डर है। 

इतना ही नहीं इस डम्प से आसपास की कालोनियों के एक लाख के करीब की आबादी लम्बे समय से प्रभावित है। 3 साल पहले जब कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने दूसरी बार पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी तो शहर निवासियों के मन में बड़ी आशाएं जाग पड़ीं थीं कि बाकी प्रोजैक्टों की तरह यह प्रोजैक्ट भी पूरा हो जाएगा। 3 साल बाद लोगों की यह आशा पूरी होती दिखाई नहीं दे रही। जहां बाकी प्रोजैक्टों के लिए अमल शुरू हो चुका है, वहीं सॉलिड वेस्ट बारे कोई विचार नहीं किया जा रहा। बाकी प्रोजैक्टों की तुलना में यह प्रोजैक्ट काफी अहम है।

डम्प की समस्या से लाखों लोग दुखी
इस समय डम्प आबादी के बीच आ चुका है। शहर में इस समय पर कूड़े का जो डम्प है, उस के आसपास कॉलोनियों में लोग रह रहे हैं। सनौर रोड पर स्थित यह डम्प इस नजदीक पड़ते सनौरी अड्डा, मारकल कॉलोनी, मथुरा कालोनी, तेज बाग कालोनी, बड़ा राई माजरा, छोटा राई माजरा समेत दर्जन के करीब अन्य कॉलोनियों के लोगों के लिए बीमारियां बांट रहा है। डमिं्पग ग्राऊंड शहर में आने कारण लगभग 2 लाख की आबादी इससे प्रभावित है। खास तौर पर जब हवा शहर की तरफ चलती है तो आसपास की कॉलोनियों में डमिं्पग ग्राऊंड से उठने वाला धुआं भर जाता है। लोगों को गन्दगी का सामना करना पड़ता है। डम्पिंग ग्राऊंड से पक्षी गन्दगी उठा कर लोगों के घरों में फैंक देते हैं। इलाके के लोगों की डम्प शिफ्ट करने की बड़ी मांग है।

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड भी है चुप,19 सालों से मैमोरैंडम ही कर रहा है जारी
पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से माननीय अदालत के हुक्मों के बाद सूबे की सभी नगर निगमों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट प्रोजैक्ट लगाने के लिए कहा गया था, इसके बाद बोर्ड की तरफ से नगर निगम पटियाला को कई बार याद-पत्र जारी किए जा चुके हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड 19 सालों से याद-पत्र ही जारी कर रहा है लेकिन इस पर किसी तरह का अमल नहीं हो रहा। शहर में हर रोज 200 टन कूड़ा निकलता है। इस सभी कूड़े को डमिं्पग ग्राऊंड में भी फैंका जाता है, जिस कारण इस का लगातार विस्तार होता जा रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!