90 किलोग्राम भुक्की सहित 3 आरोपी काबू

Edited By swetha,Updated: 24 Sep, 2018 10:30 AM

police arrest 3 with drugs

सी.आई.ए. स्टाफ-2 रूपनगर ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 90 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। पुलिस कप्तान (डी) बलविन्द्र सिंह रंधावा ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ-2 रूपनगर के इंचार्ज अमरबीर सिंह पुलिस पार्टी व सहायक थानेदार बलवीर सिंह के साथ थाना सिंह...

रूपनगर(विजय): सी.आई.ए. स्टाफ-2 रूपनगर ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 90 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। पुलिस कप्तान (डी) बलविन्द्र सिंह रंधावा ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ-2 रूपनगर के इंचार्ज अमरबीर सिंह पुलिस पार्टी व सहायक थानेदार बलवीर सिंह के साथ थाना सिंह भगवंतपुर क्षेत्र में पथरेड़ी जट्टां टी-प्वाइंट (मोरिंडा रोड) पर चैकिंग कर रहे थे।

इस दौरान 3 व्यक्ति जो पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गुरेन्द्र सिंह उर्घ गिंदा पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव शाहपुर (कुराली), मनदीप सिंह उर्फ मम्मू पुत्र हरनेक सिंह निवासी गांव हिरदापुर तथा बलविन्द्र सिंह उर्फ ङ्क्षबदर पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव शाहपुर शामिल थे, जिनकी चैकिंग करने पर उनसे बरामद थैलों में 90 किलोग्राम भुक्की पाई गई।पुलिस ने उक्त आरोपियों पर थाना सिंह भगवंतपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि ये व्यक्ति बेचने व अपने सेवन हेतु एम.पी. से लेकर लाते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे भुक्की व अन्य नशों संबंधी और जानकारी मिलने की उम्मीद है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!