विदेश भेजने के नाम पर महिला ने मारी लाखों की ठगी, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 06 Feb, 2024 05:32 PM

fraud in the name of sending abroad

थाना सिटी बंगा पुलिस द्वारा एक महिला पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी मारने के आरोप के तहत आई.पी.सी. की धारा 420 और 13 आर.टी.पी.आर. तहत मामला दर्ज किया है

बंगा (राकेश): थाना सिटी बंगा पुलिस द्वारा एक महिला पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी मारने के आरोप के तहत आई.पी.सी. की धारा 420 और 13 आर.टी.पी.आर. तहत मामला दर्ज किया है।

इस संबंधी सीनियर पुलिस कप्तान शहीद भगत सिंह नगर को दी अपनी शिकायत में जतिन्द्र कृष्ण पुत्र बाल कृष्ण निवासी मंगूवाल थाना सदर बंगा जिला शहीद भगत सिंह नगर ने बताया कि वह उक्त पते का रहने वाला है और बंगा के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी किरन बांसल पुत्री रामेश बांसल ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 24 लाख 75 हजार रुपए की ठगी मारी है। इसके पश्चात मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीनियर पुलिस कप्तान शहीद भगत सिंह नगर ने इसकी जांच पड़ताल डी.एस.पी./ सी.ए.डब्ल्यू. द्वारा इंचार्ज एंटी हयूमन यूनिट शहीद भगत सिंह नगर और उप पुलिस कप्तान बंगा द्वारा करवाई गई।

उनके द्वारा की जांच में यह बात सामने आई कि किरन बांसल पुत्री रामेश बांसल निवासी सुभाष नगर रेलवे रोड बंगा ने शिकायत करता को विदेश भेजने का झांसा देकर उसके साथ 2 लाख 80 हजार रुपए की ठगी मारी है। थाना सिटी में उक्त महिला खिलाफ मामला दर्ज करके अगली करवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!