Edited By Kamini,Updated: 24 Nov, 2023 07:38 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखकर राज्य विधानसभा द्वारा पास किए 5 बिलों को तुरंत मंजूरी देने की अपील की है।
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखकर राज्य विधानसभा द्वारा पास किए 5 बिलों को तुरंत मंजूरी देने की अपील की है। राज्यपाल को लिखे पत्र में सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब विधानसभा द्वारा पास किए गए 5 बिल राज्यपाल के पास सहमति के लिए लंबित हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से 4 बिल इस साल 19 और 20 जून को हुए बजट सत्र की बैठकों में पास किए गए थे।
सी.एम. मान ने कहा कि इससे पहले राज्यपाल के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने जून 2023 में स्पीकर द्वारा बुलाए गए विशेष विधानसभा सत्र की प्रामाणिकता पर संदेह जताया था, इसी कारण अभी तक बिलों को मंजूरी नहीं दी गई। इस संबंध में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा 10 नवंबर को अदालत में सुनाए गए आदेशों में 19-20 जून और 20 अक्तूबर, 2023 को हुई पंजाब विधानसभा की बैठकों को जायज ठहराया गया है।
भगवंत सिंह मान ने बताया कि इस कारण 5 बिल, जो विधानसभा द्वारा जायज तौर पर पास किए गए थे, राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए लंबित पड़े हैं। इन बिलों में सिख गुरुद्वारा (संशोधन) बिल, 2023, पंजाब पुलिस (संशोधन) बिल, 2023, पंजाब ऐफीलीएटिड कॉलेज (सेवा की सुरक्षा) (संशोधन) बिल, 2023, पंजाब यूनिवर्सिटीज कानून (संशोधन) बिल, 2023 और पंजाब राज्य विजीलैंस कमीशन (रिपील) बिल, 2022 शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को विनती की कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के 10 नवंबर के आदेशों में दर्शायी गई संवैधानिक जिम्मेदारी और लोकतंत्र के सरोकारों की भावना के मद्देनजर, इन बिलों को तुरंत मंजूरी दी जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here