Edited By Anjna,Updated: 18 Feb, 2019 11:16 AM
पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने धर्मकोट हलके के वर्करों से जत्थेदार तोता सिंह पूर्व मंत्री पंजाब के नेतृत्व में बैठक की।
धर्मकोट (सतीश): पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने धर्मकोट हलके के वर्करों से जत्थेदार तोता सिंह पूर्व मंत्री पंजाब के नेतृत्व में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार से लोग दुखी हो चुके हैं क्योंकि झूठे वायदे करके सत्ता में आई इस सरकार ने पंजाब के लोगों से किया कोई भी वायदा पूरा नहीं किया तथा राज्य के लोग आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया कर देंगे।
इस मौके महिला अकाली दल जिला मोगा की अध्यक्ष बीबी मनदीप कौर खंभे के नेतृत्व में उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन बरजिंद्र सिंह बराड़, जिलाध्यक्ष तीर्थ सिंह माहला, हरप्रीत सिंह रिक्की यूथ नेता, गुरमेल सिंह सिद्धू पूर्व अध्यक्ष, लखजिंद्र सिंह शहरी अध्यक्ष, गुरबख्श सिंह कुक्कू, जोङ्क्षगद्र सिंह संघू, जसविंद्र सिंह कुक्की, परमजीत सिंह गोलू, भजन सिंह बत्तरा, सुशील कुमार पूर्व अध्यक्ष, निशान सिंह गोली, परमजीत सिंह विर्क, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।