Edited By swetha,Updated: 14 Jun, 2019 10:37 AM
थाना कोटईसे खां अधीन पड़ते गांव दातेवाल निवासी बलविन्द्र सिंह (33) जो मेहनत-मजदूरी करता था तथा 2 बच्चों का पिता था, के कर्ज कारण आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंधी हवलदार सुरजीत सिंह द्वारा मृतक के भाई सुरिन्द्र सिंह के बयानों पर...
मोगा (आजाद): थाना कोटईसे खां अधीन पड़ते गांव दातेवाल निवासी बलविन्द्र सिंह (33) के कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंधी हवलदार सुरजीत सिंह द्वारा मृतक के भाई सुरिन्द्र सिंह के बयानों पर अ.ध. 174 की कार्रवाई की गई है।
पुलिस सूत्रों अनुसार मृतक बलविन्द्र सिंह के भाई सुरिन्द्र सिंह ने बताया कि उसका भाई मेहनत-मजदूरी करता था तथा 2 बच्चों का पिता था, उसने करीब 2-3 लाख रुपए कर्ज लिया हुआ था, जो वह वापस नहीं कर सका, जिस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इसके चलते उसने घर में कोई जहरीली दवाई पी ली, जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो सिविल अस्पताल मोगा लाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। हवलदार सुरजीत सिंह ने कहा कि आज बलविन्द्र सिंह की लाश को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया।