Edited By Anjna,Updated: 20 Apr, 2018 03:11 PM
गांव कपूरे में साढ़े 4 एकड़ गेहूं की फसल को आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार किसान गुरजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव कपूरे ने यह जमीन ठेके पर लेकर फसल की बिजाई की थी लेकिन आज दोपहर उपरांत उसकी सारी फसल आग की चपेट में आ गई।
मोगा/किशनपुरा कलां (ग्रोवर): गांव कपूरे में साढ़े 4 एकड़ गेहूं की फसल को आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार किसान गुरजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव कपूरे ने यह जमीन ठेके पर लेकर फसल की बिजाई की थी लेकिन आज दोपहर उपरांत उसकी सारी फसल आग की चपेट में आ गई।
आसपास के गांवों के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक साढ़े चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थीं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पीड़ित किसान ने सरकार से मांग की कि उसको हुए नुक्सान का बनता मुआवजा दिया जाए। सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।