Edited By Anjna,Updated: 21 Feb, 2019 08:49 AM
थाना कोटईसे खां के अंतर्गत पड़ते गांव चीमा में 2 पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश के चलते हुए लड़ाई-झगड़े में गुरदीप सिंह को मारपीट कर घायल किए जाने का पता चला है, जिसे सिविल अस्पताल कोटईसे खां दाखिल करवाया गया।
मोगा (आजाद): थाना कोटईसे खां के अंतर्गत पड़ते गांव चीमा में 2 पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश के चलते हुए लड़ाई-झगड़े में गुरदीप सिंह को मारपीट कर घायल किए जाने का पता चला है, जिसे सिविल अस्पताल कोटईसे खां दाखिल करवाया गया।
कोटईसे खां पुलिस द्वारा तेजेन्द्रपाल सिंह व उसके बेटे हरसिमर सिंह दोनों निवासी गांव चीमा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।इस मामले की अग्रिम जांच सहायक थानेदार जगसीर सिंह द्वारा की जा रही है। गुरदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि कथित आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया और तेजधार हथियारों से मारपीट कर घायल कर दिया। मैंने शोर मचाया तो वे भाग गए।