तीसरी कक्षा की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाला गिरफ्तार

Edited By Tania pathak,Updated: 19 Jan, 2021 03:36 PM

arrested by a third class innocent

जिले के कस्बा बधनी कलां के अंतर्गत आते एक गांव की तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का एक शर्मनाक मामला सामने आया है।

मोगा (संदीप शर्मा /आजाद): जिले के कस्बा बधनी कलां के अंतर्गत आते एक गांव की तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले एक बेटी व एक बेटे के पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

थाना बधनी कलां में तैनात जांच अधिकारी इंस्पैक्टर करमजीत कौर ने बताया कि पीड़ित बच्ची की मां ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बेटी रविवार को सुबह घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। उनके पड़ोस में एक शादी समारोह था और इसी बीच आरोपी व्यक्ति ने चॉकलेट का लालच दे उसे अपने पास बुला लिया और एक पशु बांधने वाले कमरे में ले गया जहां उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची घर आई तो वह बेहोश हो गई जोकि खून से लथपथ थी। होश में आने के बाद बच्ची ने सारी घटना संबंधी जानकारी दी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उसने बेटी को कस्बा बधनी कलां के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। 

वहां डाक्टरों ने बच्ची को मोगा के सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया। महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया गया है जिसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!