Edited By bharti,Updated: 23 Oct, 2018 12:49 PM
डी.एस.पी. निहाल सिंह वाला सुबेग सिंह के आदेशों तहत थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस...
निहाल सिंह वाला/बिलासपुर (बावा/ जगसीर): डी.एस.पी. निहाल सिंह वाला सुबेग सिंह के आदेशों तहत थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने थाना प्रभारी सुरजीत सिंह की अगुवाई में एक व्यक्ति से 130 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद करने में सफलता हासिल की है।थाना प्रभारी इंस्पैक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि निहाल सिंह वाला, खोटे, मानूके को पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी।
इस दौरान मानूके बाजार वाली गली में एक नौजवान पुलिस पार्टी को देखकर दुकान में छुपने लगा। पुलिस पार्टी द्वारा शक के आधार पर उसकी तलाशी लेने पर उससे 130 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया गया। कथित आरोपी की पहचान मनदीप सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी गांव मानूके के तौर पर हुई, जिसके उसके खिलाफ थाना निहाल सिंह वाला में मामला दर्ज कर लिया गया है।