Edited By Urmila,Updated: 16 Apr, 2024 12:33 PM
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने बी आर एस नगर में विवादित जगह पर हो रहे निर्माण को रोकने की जिम्मेदारी नगर निगम के पाले में डाल दी है।
लुधियाना (हितेश) : इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने बी आर एस नगर में विवादित जगह पर हो रहे निर्माण को रोकने की जिम्मेदारी नगर निगम के पाले में डाल दी है। इस संबंध में एस ई भूषण सचदेवा ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा अलॉटमेंट लेटर के आधार पर जगह की मलकीयत होने का दावा करते हुए साइट पर निर्माण किया जा रहा है, जिसे लेकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा काम बंद करवाने की कोशिश करने पर निर्माण करने वाले व्यक्ति ने कोर्ट में केस कर दिया है।
उधर, चेयरमेन तरसेम भिंडर ने बताया कि जहां इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा कोर्ट केस की पैरवी करते हुए अलॉटमेंट लेटर फर्जी होने की जानकारी दी गई है और साइट पर काम न रुकने के मद्देनजर नगर निगम को लेटर भेजकर नक्शा पास करवाए बिना हो रहे निर्माण को रोकने की सिफारिश की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here