Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Feb, 2018 12:06 PM
लुधियाना में होने जा रहे नगर निगम चुनावों को लेकर जहां सत्ताधारी पार्टी में टिकटों के आबंटन को लेकर माथापच्ची चल रही है, वहीं आज पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना में शहर की विभिन्न मुस्लिम धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शाही...
लुधियाना(सलूजा): लुधियाना में होने जा रहे नगर निगम चुनावों को लेकर जहां सत्ताधारी पार्टी में टिकटों के आबंटन को लेकर माथापच्ची चल रही है, वहीं आज पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना में शहर की विभिन्न मुस्लिम धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी से मुलाकात करके निगम चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों को भी कांग्रेस की टिकट दिए जाने का प्रस्ताव रखा।
शाही इमाम पंजाब ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ व सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को पत्र भेजकर मांग की कि लुधियाना के सभी 6 वि.स. क्षेत्रों (शहरी) में से 2-2 पार्षद पद की टिकटें मुसलमानों की दी जाएं। शाही इमाम ने बताया कि अल्पसंख्यक प्रत्याशी न बनाए जाने की सूरत में समुदाय की अगली रणनीति का ऐलान निगम चुनावों से पहले किया जाएगा।