नगर निगम ने बस स्टैंड से वसूला 55 लाख का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स

Edited By Vatika,Updated: 17 Aug, 2022 04:35 PM

property tax

बस स्टैंड से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए नगर निगम अधिकारियों द्वारा लंबे समय से की जा रही मेहनत रंग लाई है

लुधियाना( हितेश): बस स्टैंड से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए नगर निगम अधिकारियों द्वारा लंबे समय से की जा रही मेहनत रंग लाई है जिसके तहत 55 लाख का चेक हासिल करने का दावा किया जा रहा है। यहां बताना उचित होगा कि नगर निगम द्वारा बस स्टैंड से 2013 के बाद से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में करीब 8.50 करोड़ की डिमांड की जा रही है।

जिसे लेकर सरकारी बिल्डिंग पर प्रॉपर्टी टैक्स लागू न होने का हवाला देते हुए बस स्टैंड प्रशासन द्वारा कोर्ट में केस किया गया। लेकिन फैसला नगर निगम के हक में आया है जिसके बाद नगर निगम द्वारा लगातार प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत सीलिंग की कार्रवाई करने संबंधी नोटिस भी जारी किया गया है लेकिन बस स्टैंड प्रशासन द्वारा एक के बाद एक मोहलत लेकर समय निकाला गया।

अब बढ़ते दबाव के मद्देनजर 55 लाख की राशि जमा करवाने की बात कही जा रही है। इस मामले में नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि बस स्टैंड प्रशासन द्वारा सरकार से 2.50 करोड़ की मंजूरी मिलने की जानकारी दी गई है जिसमें से हर महीने करीब 50 लाख रिलीज किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!