Edited By Updated: 29 Jul, 2016 11:50 AM
फैडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीयल एंड कमर्शियल आर्गेनाइजेशन फीको के अध्यक्ष गुरमीत कुलार को मॉरीशस में अवार्ड ऑफ ..
लुधियाना (ब्यूरो): फैडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीयल एंड कमर्शियल आर्गेनाइजेशन फीको के अध्यक्ष गुरमीत कुलार को मॉरीशस में अवार्ड ऑफ एक्सीलैंस इन कोलेकटिव ग्रोथ ऑफ इंडस्ट्री से सम्मानित किया गया है। कुलार को यह सम्मान मॉरीशस में आयोजित इंडिया मॉरीशस ग्लोबल पार्टनरशिप कान्फ्रैंस के दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री अनेरूड जगनोथ ने प्रदान किया।
कुलार को यह अवार्ड मिलने के बाद इंडस्ट्री जगत की तरफ से बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। इंटीग्रेटिड एसोसिएशन ऑफ माइक्रो एंड स्माल मीडियम एंटरप्राइजिज ऑफ इंडिया के चेयरमैन राजीव चावला ने कहा कि दिन-रात मेहनत करने वाले कुलार इस सम्मान के हकदार हैं।
मॉरीशस गए इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे महेश मुंजाल ने भी इस सम्मान के लिए कुलार को बधाई दी। ब्राडो के अध्यक्ष मनजिन्द्र सिंह सचदेवा, फीको के चेयरमैन के.के. सेठ, लुधियाना मशीन टूल्स इंडस्ट्री के अध्यक्ष सुखदयाल सिंह बसंत और महासचिव मंजीत सिंह मठारू, लुधियाना प्लाईवुड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के रघुबीर सिंह, लुधियाना मेडिवे के चेयरमैन बलदीप सिंह, डा. गौरव सचदेवा, बलदेव सिंह अमर एवं अजीत लाकड़ा ने भी गुरमीत कुलार को मिले अवार्ड पर उन्हें बधाई दी।