Ludhiana नगर सुधार ट्रस्ट ने लिखा पुलिस कमिश्नर को पत्र, जानें क्या है मामला
Edited By Kamini,Updated: 04 Apr, 2024 01:51 PM
ट्रस्ट की विकास स्कीम की 5.53 एकड़ जमीन जोकि रानी झांसी रोड पर स्थित फ्लैटों के साथ लगती है।
लुधियाना (विक्की) : नगर सुधार ट्रस्ट लुधियाना ने पुलिस कमिश्नर को एक पत्र जारी कर ट्रस्ट की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले अज्ञात व्यक्तियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि ट्रस्ट की विकास स्कीम की 5.53 एकड़ जमीन जोकि रानी झांसी रोड पर स्थित फ्लैटों के साथ लगती है। ट्रस्ट की इस जगह (reserve for commercial area) पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ है।
यह भी पढ़ें : Mobile Phones देखने आए युवकों का कारनामा, घटना CCTV में कैद
यही नहीं कब्जा कर रहे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उक्त जगह पर भी नींव भरी जा रही हैं। इस अवैध चल रहे काम को ट्रस्ट के कर्मचारियों/ अधिकारियों और फील्ड स्टाफ द्वारा मौके पर जाकर बंद करवा दिया गया और उक्त जगह पर ट्रस्ट द्वारा ग्रिले लगाई गई थी। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जगह पर लगाई गई ग्रिलें भी उखाड़ दी गई है। सरकारी प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जा करने वालों पर आई.पी.सी. की धारा के तहत बनती कार्रवाई की जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here