लोक इंसाफ पार्टी ने देहाती हलके के जत्थेबंदक ढांचे का किया ऐलान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 04:23 PM

lok insaaf party

लोक इंसाफ पार्टी के मुखी और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, विधायक बलविन्द्र सिंह बैंस और लुधियाना देहाती के जिला अध्यक्ष जगदीप सिंह गिल काला सरपंच घवदी ने सर्किट हाऊस में लुधियाना देहाती हलके के  जत्थेबंदक ढांचे का ऐलान किया। पार्टी की तरफ से अलग-अलग...

लुधियाना (कंवलजीत): लोक इंसाफ पार्टी के मुखी और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, विधायक बलविन्द्र सिंह बैंस और लुधियाना देहाती के जिला अध्यक्ष जगदीप सिंह गिल काला सरपंच घवदी ने सर्किट हाऊस में लुधियाना देहाती हलके के  जत्थेबंदक ढांचे का ऐलान किया। पार्टी की तरफ से अलग-अलग हलकों के अध्यक्षों सहित 21 सीनियर उपाध्यक्ष, 21 उपाध्यक्ष, 14 सचिव, 14 जत्थेबंदक सचिव, 20 प्रचार सचिव और 13 सदस्य एग्जीक्यूटिव कमेटी में लिए गए हैं।

विधायक सिमरजीत सिंह बैंस व अन्यों ने बताया कि जगदीप सिंह सरपंच आलमगीर को हलका गिल का अध्यक्ष, रणजीत सिंह टिवाणा को पायल का अध्यक्ष, गुरदीप सिंह मुंडिया को साहनेवाल का अध्यक्ष और हरजीत सिंह रोछा को खन्ना का अध्यक्ष लगाया गया। इसी तरह सुखदेव सिंह चक को दाखा, गुरचरन सिंह गालिब कलां को जगराओं और प्रीतम सिंह रटौल को रायकोट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि सुखदेव सिंह चक को हलका दाखा, जगराओं और रायकोट का इंचार्ज भी नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त गुरदीप सिंह, हैप्पी, सुखदेव सिंह, निशान सिंह, राकेश डेहलों, तरसेम सिंह जस्सोवाल, जसवीर सिंह गिल, रविन्द्र सिंह, रजिन्द्र कुमार, जगदेव सिंह मांगट आदि को सीनियर उपाध्यक्ष चुना गया है। जबकि दविन्द्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, करमजीत सिंह, बिल्लू खानपुर, गुरमीत सिंह बुट्टर, इंद्रजीत सिंह गिल, बलदेव सिंह पुनीयां, जगदीप सिंह नत पूर्व सरपंच राजेआना, सुरिन्द्र पाल सिंह आदि को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सिमरजीत सिंह बैंस और बलविन्द्र सिंह बैंस ने बताया कि दविन्द्र सिंह पुडैन और नरिन्द्र सरपंच को पार्टी का महासचिव और अमन चैन साहनेवाल को महासचिव बनाया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!