एशिया की दूसरी बड़ी मंडी जगराओं में धान की सरकारी खरीद शुरू

Edited By Vatika,Updated: 11 Oct, 2018 11:01 AM

jagraon starts procurement of paddy

एशिया की दूसरी बड़ी नई दाना मंडी जगराओं में आज धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। पंजाब के पूर्व मंत्री इंका नेता मलकीत सिंह दाखा ने धान की प्रथम सरकारी खरीद शुरू करवाई।

जगराओं(भंडारी): एशिया की दूसरी बड़ी नई दाना मंडी जगराओं में आज धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। पंजाब के पूर्व मंत्री इंका नेता मलकीत सिंह दाखा ने धान की प्रथम सरकारी खरीद शुरू करवाई। आढ़ती एसो. जगराओं के प्रधान सुरजीत सिंह कलेर, सैक्रेटरी जगजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि जगराओं मंडी में धान की प्रथम सरकारी खरीद आढ़ती भाना मल्ल बृज लाल की मार्फत गांव बडैच के किसान जगदेव सिंह के धान से पनग्रेन एजैंसी द्वारा की गई।

इस अवसर पर आढ़ती संघ के जिला प्रधान राज भल्ला, अमृत लाल मित्तल सरपरस्त आढ़ती एसो., दर्शन लाल, बांका बलविन्द्र ग्रेवाल, बलराज सिंह खैहरा, बॉबी धीर, परमजीत सिंह पम्मा, हरदेव सिंह लोधीवाल, इंका नेता गोपाल शर्मा, काला कल्याण, जगजीत सिंह, काका ग्रेवाल, तजिन्द्र सिंह, भजन सिंह, साजन मल्होत्रा, खरीद एजैंसियों के अधिकारी तथा मार्कीट कमेटी के सचिव गुरमुखपाल सिंह उपस्थित थे।आढ़ती एसो. जगराओं के प्रधान सुरजीत सिंह कलेर ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि मंडी में लेबर और स्थान की कमी है इसलिए मंडी में धान सुखाकर ही लेकर आएं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!