Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jan, 2018 11:22 AM
पतंगबाजी के शौकीन सावधान हों! अगर लोहड़ी पर्व पर चाइना डोर से पतंग उड़ाते पकड़े गए तो तुरंत एफ.आई.आर. दर्ज होगी। उपरोक्त जानकारी पुलिस कमिश्नर आर.एन. ढोके ने दी। उन्होंने बताया कि चाइना डोर की ब्रिकी पर पहले ही पाबंधी लगाई जा चुकी है।
लुधियाना (ऋषि): पतंगबाजी के शौकीन सावधान हों! अगर लोहड़ी पर्व पर चाइना डोर से पतंग उड़ाते पकड़े गए तो तुरंत एफ.आई.आर. दर्ज होगी। उपरोक्त जानकारी पुलिस कमिश्नर आर.एन. ढोके ने दी। उन्होंने बताया कि चाइना डोर की ब्रिकी पर पहले ही पाबंधी लगाई जा चुकी है। अब इस डोर का प्रयोग करने वालों पर भी सख्ती बरती जाएगी। इसलिए धारा-144 का प्रयोग कर चाइना डोर पर पाबंधी लगाई गई है।
सिविल ड्रैस में घूमेगी पुलिस
सूत्रों के अनुसार लोहड़ी के दिन शहर के इलाकों में पुलिस सिविल ड्रैस में घूमेगी। पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं जो उच्चाधिकारियों की सुवरविजन में काम करेंगी और हर घंटे पुलिस को रिपोर्ट देंगी।