Edited By Updated: 13 Oct, 2016 05:01 PM
थाना लोपोके की पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। गांव वैरोके के गुरुद्वारा बेर साहिब में 10 नवम्बर 2015 को गुरु ग्रंथ साहिब की
लोपोके (सतनाम): थाना लोपोके की पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। गांव वैरोके के गुरुद्वारा बेर साहिब में 10 नवम्बर 2015 को गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाली महिला बलविंद्र गांव वैरोके, जोकि बेअदबी केस में जेल की सजा भी काट चुकी थी, का पिछले महीने 10 अक्तूबर की रात को कत्ल कर दिया गया था। थाना लोपोके में मृतका के पति लाभ सिंह के बयान के आधार पर मुकद्दमा दर्ज किया गया था।
एस.एस.पी. देहाती हरकमलप्रीत सिंह के दिशा-निर्देशों पर डी.एस.पी. अमनदीप कौर ने इस अंधे कत्ल की गहराई तक जाने के लिए एस.एच.ओ. लोपोके प्रीतइन्द्र सिंह व रछपाल सिंह की अगुवाई में टीम गठित की। जांच में मृतक बलविंद्र का पति ही कातिल निकला क्योंकि मृतका बलविंद्र ने गांव के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेर साहिब में चप्पलों समेत दाखिल होकर गुरु साहिब की बेअदबी की थी। उसके विरुद्ध थाना लोपोके में मुकद्दमा दर्ज है, मृतका के पति लाभ सिंह को इस बात का गुस्सा था और गांव में अपनी बेइज्जती महसूस करता था जिस कारण उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा रहता था।
बलविंद्र की दिमागी हालत ठीक न होने के कारण वह ऐसी हरकतें करती रहती थी। बलविंद्र की इन्हीं हरकतों से तंग आकर लाभ सिंह ने उसका कत्ल कर दिया और मनघडंत कहानी बना कर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करवा दिया। जांच के दौरान शक की सूई बलविंद्र के पति लाभ सिंह की तरफ गई तो जांच दौरान उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उसने अपनी पत्नी का दातर के साथ कत्ल किया था। पुलिस ने कत्ल दौरान इस्तेमाल दातर बरामद करके लाभ के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।