Edited By Urmila,Updated: 13 Apr, 2024 11:38 AM
ढंडारी कलां इलाके में संदिग्ध आग लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान किरण के रूप में हुई है।
लुधियाना : ढंडारी कलां इलाके में संदिग्ध आग लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान किरण के रूप में हुई है। सूचना के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।
जानकारी देते हुए मृतका के पति राजू ने बताया कि उसकी शादी 22 साल पहले हुई थी। उनकी 4 बेटियां हैं। उसकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान थी। देर रात गर्मी के कारण वह छत पर सोने चला गया। पत्नी आंगन में सोई थी, जबकि बेटियां कमरे में दरवाजा बंद कर सो रही थीं। सुबह अचानक आंगन से धुआं उठ रहा था और दुर्गंध आ रही थी।उसकी बेटियां बाहर आईं तो देखा कि उनकी मां आग में जल रही हैं। वह चिल्लाने लगी, जिसके बाद वह नीचे आया और आसपास के लोगों को इकट्ठा किया लेकिन तब तक किरन 100 प्रतिशत जल चुकी थी। उधर, एस.एच.ओ. अर्शदीप शर्मा ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि बीड़ी पीने के कारण महिला के कंबल में आग लग गई और इसी कारण वह जल गई होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here