Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Dec, 2017 08:48 AM
सैंट्रल जेल होशियारपुर में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी पुत्र रेशम सिंह निवासी गांव नत्थोके जिला मोगा ने अपनी बैरक में पंखे से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। जेल सुपरिटैंडैंट अरविन्द्रपाल सिंह भट्टी ने इसकी सूचना...
होशियारपुर(अमरेन्द्र): सैंट्रल जेल होशियारपुर में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी पुत्र रेशम सिंह निवासी गांव नत्थोके जिला मोगा ने अपनी बैरक में पंखे से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। जेल सुपरिटैंडैंट अरविन्द्रपाल सिंह भट्टी ने इसकी सूचना थाना सिटी पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
मृत कैदी मनप्रीत सिंह को होशियारपुर के बिजो गांव की रहने वाली लड़की रीना की हत्या के मामले में जिला व सैशन कोर्ट ने 31 मई 2017 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।फंदा लगाने से पहले कैदियों से किया था झगड़ा: मिली जानकारी के अनुसार मृत कैदी मनप्रीत सिंह दोपहरबाद 3 बजे के करीब साथी कैदियों के साथ झगड़ा करने लगा था। जब बीच-बचाव करने के लिए पुलिस पहुंची तो पुलिस के साथ भी भिड़ गया था। बाद में जेल में तैनात गार्ड ने उसे बैरक में बंद कर दिया। कुछ देर बाद उसकी चीख की आवाज सुन कैदियों ने फौरन ही जेल प्रशासन को सूचना दे दी। जेल में तैनात गार्डों ने पंखे से लटके मनप्रीत को नीचे उतार लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। संपर्क करने पर जेल सुपरिंटैंडैंट अरविन्द्रपाल सिंह भट्टी ने बताया कि घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस को दे दी गई थी। शव का