युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाला सिक्योरिटी गार्ड 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 01:41 PM

security guard on 2 day police remand

शहर के एक होटल में डेढ़ साल पहले करीब 25 वर्षीय युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाले और उसके बाद 20 दिसम्बर को तेजधार चाकू से उस पर जानलेवा हमला करने वाले तरनतारन निवासी सिक्योरिटी गार्ड को कल थाना रामा मंडी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

जालंधर(महेश): शहर के एक होटल में डेढ़ साल पहले करीब 25 वर्षीय युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाले और उसके बाद 20 दिसम्बर को तेजधार चाकू से उस पर जानलेवा हमला करने वाले तरनतारन निवासी सिक्योरिटी गार्ड को कल थाना रामा मंडी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। ए.एस.आई. रविन्द्र सिंह भट्टी ने आज आरोपी सिक्योरिटी गार्ड मलकीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी नानकसर मोहल्ला, सरवन सिंह वकील वाली गली तरनतारन को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

आरोपी को पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 307, 376, 365 व 120-बी के तहत नामजद किया था। इससे पहले थाना रामा मंडी की पुलिस ने सिर्फ आरोपी पर 323, 324, 506 व 34 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज किया था। जांच के बाद उक्त धाराओं की वृद्धि की गई थी। कपूरथला निवासी पीड़ित युवती सपना (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को दिए बयानों में कहा था कि उसकी मलकीत के साथ मुलाकात उसकी बुआ के जरिए हुई थी। दोनों में शादी की बात भी चली जोकि जातिबंधन के कारण सिरे नहीं चढ़ सकी पर मलकीत ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर धमकाता रहा।

आरोपी युवती को उसके बनाए एम.एम.एस. को लेकर ब्लैकमेल कर रहा था। इसी कारण वह पुलिस में शिकायत देने से भी डरती रही। मलकीत ने पिछले महीने की 20 तारीख को उसे सुच्ची पिंड के नजदीक घेर कर उस पर तेजधार चाकू से जानलेवा हमला किया और अपने मोटरसाइकिल पर वहां से फरार हो गया। जांच अधिकारी रविन्द्र सिंह भट्टी ने कहा है कि आरोपी मलकीत सिंह व पीड़ित युवती का बुधवार को सुबह सिविल अस्पताल जालंधर में मैडीकल करवाया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!