Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Dec, 2017 09:49 AM
गांव कौहरियां में कर्ज से परेशान एक खेत मजदूर द्वारा सल्फास खाकर जान देने की जानकारी मिली है।
कौहरियां(शर्मा): गांव कौहरियां में कर्ज से परेशान एक खेत मजदूर द्वारा सल्फास खाकर जान देने की जानकारी मिली है।
किसान यूनियन के नेता बिकरजीत सिंह, बलवीर सिंह और विनोद कौहरियां ने बताया कि सतनाम सिंह (25) पुत्र गरीब सिंह का विवाह करीब डेढ़ माह पहले ही हुआ था। उसके सर करीब 3-4 लाख रुपए का कर्जा था। जिस कारण वह परेशान रहता था। उसने काम से घर आकर सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जान दे दी। चौकी इंचार्ज कौहरियां सुरजन सिंह ने बताया कि मृतक की माता बंत कौर के बयानों पर 174 की कार्रवाई की गई है।