Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jan, 2018 03:19 PM
कर्जे के मारे एक मजदूर द्वारा बीती रात रेलगाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी देते हुए .....
बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): कर्जे के मारे एक मजदूर द्वारा बीती रात रेलगाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी देते हुए जीआरपी पुलिस के हैड कांस्टेबल गुरचरन सिंह ने बताया कि मृतक कुलदीप सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह वासी सेखा के सिर करीब साढ़े तीन लाख रूपए का कर्जा था। यह कर्जा उसने घर बनाने के लिए व अपनी बहन के विवाह के लिए लिया था। पूरी मेहनत मजदूरी करने के बाद वह कर्जा उतारने में असमर्थ था।
कर्जे के कारण परेशानी में बीती रात उसने सेखा व बरनाला के मध्य किसी अज्ञात रेलगाड़ी के नीचे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता दर्शन सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी सेखा के बयानों के आधार पर 174 सीआरपीसी तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करने उपरांत लाश वारिसों के हवाले कर दी है।