Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 08:40 AM
पी.ओ. स्टाफ जिला फतेहगढ़ साहिब ने 2 भगौड़े व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एस.पी.डी. हरपाल सिंह तथा एस.पी.एच. रविन्द्रपाल सिंह सिधू ने बताया कि पी.ओ. स्टाफ के प्रमुख गुरपिन्द्रपाल सिंह बिट्टू की अगुवाई में सहायक थानेदार गुरमीत सिंह ने पुलिस पार्टी...
फतेहगढ़ साहिब (जज्जी): पी.ओ. स्टाफ जिला फतेहगढ़ साहिब ने 2 भगौड़े व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एस.पी.डी. हरपाल सिंह तथा एस.पी.एच. रविन्द्रपाल सिंह सिधू ने बताया कि पी.ओ. स्टाफ के प्रमुख गुरपिन्द्रपाल सिंह बिट्टू की अगुवाई में सहायक थानेदार गुरमीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत दलेर सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी गुरु अर्जुन कालोनी राजपुरा जिला पटियाला को गिरफ्तार किया है। दलेर सिंह को मानयोग अदालत ने 19 फरवरी 2017 को भगौड़ा करार दिया था। दलेर सिंह को मानयोग अदालत फतेहगढ़ साहिब में पेश किया जहां उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
इसी तरह सतनाम सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी बैंक कॉलोनी जमालपुर लुधियाना ने हरबंस सिंह आढ़ती पुत्र मलकीत सिंह निवासी अनाज मंडी गोबिंदगढ़ को 55 लाख रुपए का चैक दिया था जोकि बाऊंस हो गया था। हरबंस सिंह ने मानयोग अदालत अमलोह में सतनाम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था जिस पर मानयोग अदालत ने 11 अगस्त 2010 को सतनाम सिंह को भगौड़ा करार दिया था। पी.ओ. स्टाफ की पुलिस ने सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर मानयोग अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।