Edited By Kalash,Updated: 04 Dec, 2023 05:30 PM
खन्ना पुलिस ने रोमानिया भेजने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में केस दर्ज किया है
खन्ना : खन्ना पुलिस ने रोमानिया भेजने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में केस दर्ज किया है। थाना सिटी 2 की पुलिस ने सुरेश देवी पत्नी चमन लाल निवासी सिंह एवैन्यू कालोनी करतार नगर खन्ना की शिकायत पर आरोपी इमरान खान पुत्र मोहम्मद साइद निवासी मस्जिद वाली गली अहमदगढ़ के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 406, 420, इमीग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत केस दर्ज किया।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसके भतीजे साहिल को रोमानिया भेजने के लिए इमरान खान से बात हुई थी। इसके बदले 5 लाख रुपए मांगे गए। 2 लाख रुपए नकद दिए गए और 3 लाख रुपए इमरान के खाते में ट्रांसफर किए गए। काफी समय बीत गया लेकिन इमरान उसके भतीजे को रोमानिया नहीं भेज सका और न ही उनके पैसे वापस किए। आखिरकार उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई और जांच पड़ताल के बाद केस दर्ज किया गया। मामले की जांच कर रहे आईओ एएसआई चरणजीत सिंह ने कहा कि केस में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here