Edited By Vatika,Updated: 22 Apr, 2024 08:46 AM
एस.एच.ओ. सतनाम सिंह ने कहा कि आरोपी फरार है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खन्ना: खन्ना के गांव घुडाणी कलां के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। दोनों अपनी शादी की वर्षगांठ पर माथा टेकने राड़ा साहिब जा रहे थे। रास्ते में स्कॉर्पियो गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दौरान पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी ने लुधियाना डी.एम.सी. में दम तोड़ा। मृतकों की पहचान जरनैल सिंह
कैंथ (60) और राजविंदर कौर निवासी बीजा के तौर पर हुई। जरनैल सिंह सुबह करीब साढ़े 10 बजे घर से स्कूटी पर अपनी पत्नी राजविंदर कौर के साथ निकले थे। इन्होंने गुरुद्वारा श्री राड़ा साहिब माथा टेकना था। घुडाणी कलां के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं।
बेटे के आने पर पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंपे जाएंगे। इस हादसे के संबंध में पायल थाना में स्कार्पियो गाड़ी के चालक संदीप सिंह निवासी लंमे जटपुरा (जगराओं) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एस.एच.ओ. सतनाम सिंह ने कहा कि आरोपी फरार है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।