Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Mar, 2018 11:58 AM
गांव संग ढेसियां में एक एन.आर.आई. की कोठी को चोरों ने निशाना बनाया है। इसकी जानकारी देते हुए संदीप कुमार ने बताया कि उसके ताया सरवण राम पुत्र उजागर राम एक वर्ष से कैनेडा में रह रहे हैं जिसके चलते उनके घर की देखभाल वह करता है।
गोराया (मुनीश): गांव संग ढेसियां में एक एन.आर.आई. की कोठी को चोरों ने निशाना बनाया है। इसकी जानकारी देते हुए संदीप कुमार ने बताया कि उसके ताया सरवण राम पुत्र उजागर राम एक वर्ष से कैनेडा में रह रहे हैं जिसके चलते उनके घर की देखभाल वह करता है।
आज सुबह उसने घर का ताला खोलकर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। अज्ञात चोर अंदर से पीतल के बर्तन, नकदी व कुछ सामान लेकर फरार हो गए जिससे उनका करीब 60 हजार रुपए का नुक्सान हो गया है। इस बाबत गोराया पुलिस को सूचित कर दिया है।