जालंधर के दंपति ने मलेशिया का जाली वीजा लगवाकर युवती से 1.60 लाख ठगे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 11:45 AM

robbery

जालंधर के एक दंपति ने लुधियाना की एक युवती को मलेशिया का जाली वीजा लगवाकर 1.60 लाख रुपए ठग लिए। 20 महीने से अधिक चली लंबी जांच के बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता ओम प्रकाश की शिकायत पर फेस 2 के अर्बन एस्टेट के एस.पी. सिंह व उसकी पत्नी प्रेमलता के खिलाफ...

लुधियाना(महेश): जालंधर के एक दंपति ने लुधियाना की एक युवती को मलेशिया का जाली वीजा लगवाकर 1.60 लाख रुपए ठग लिए। 20 महीने से अधिक चली लंबी जांच के बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता ओम प्रकाश की शिकायत पर फेस 2 के अर्बन एस्टेट के एस.पी. सिंह व उसकी पत्नी प्रेमलता के खिलाफ सलेम टाबरी पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। 

न्यू आजाद नगर के ओम प्रकाश ने बताया कि उसकी बेटी मलेशिया जाना चाहती थी। जबकि इससे पहले वह अपनी दूसरी बेटी को सिंगापुर भेज चुका था। जिसका वीजा उसने जालंधर के एक एजैंट से लगवाया था। जब वह मलेशिया का वीजा लगवाने के लिए उसी एजैंट के पास से गया तो वहां उसकी मुलाकात एस.पी. सिंह के साथ हुई। जिसने अपनी बातों में उसे फंसा लिया। मलेशिया का वीजा लगवाने की एवज में आरोपी ने उससे 2.50 लाख रुपए की मांग की। 1.60 लाख रुपए उसने एडवांस में दे दिए। यह राशि उसने आरोपी व उसकी पत्नी प्रेमलता को लुधियाना के जालंधर बाईपास के पास बुलाकर दी। शेष राशि बाद में देनी तय हुई थी।

कुछ दिनों बाद आरोपियों ने उसकी बेटी को मलेशिया के वीजा की कापी थमा दी और उसे विश्वास दिलाया कि जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे तो पासपोर्ट पर वीजे का ठप्पा लग जाएगा। इस ठगी का भंडाफोड़ उस वक्त हुआ जब वह अपनी बेटी को मलेशिया भेजने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो एम्बैसी के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह वीजा जाली है। उसने आरोपियों से संपर्क साधा तो बाद में प्रेमलता ने उसे चैक काट कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने न तो बेटी का वीजा लगवाकर दिया और न ही उसकी पेमैंट लौटाई। जिससे परेशान होकर उसने 25 मार्च 2016 को पुलिस कमिश्नर के समक्ष पेश होकर इसकी शिकायत की। गत मंलगवार को उसका केस दर्ज किया गया। ए.एस.आई. रजिंदर सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!