Edited By Updated: 03 Aug, 2016 10:28 AM
पंजाब पुलिस में सिपाही भर्ती को लेकर लड़के व लड़कियों में लगातार भारी उत्साह पाया जा रहा है। रोजाना सैंकड़ों लड़के ..
जालंधर(सुधीर/प्रीत): पंजाब पुलिस में सिपाही भर्ती को लेकर लड़के व लड़कियों में लगातार भारी उत्साह पाया जा रहा है। रोजाना सैंकड़ों लड़के व लड़कियां फिटनैस टैस्ट देने के लिए पी.ए.पी. ग्राऊंड में पहुंच रहे हैं।
आज भी कमिश्नरेट व देहात पुलिस में 1200 में से करीब 950 लोग टैस्ट देने पहुंचे जिनमें कमिश्नरेट पुलिस में 467 ने भाग लिया। इसमें केवल 84 ही टैस्ट क्लीयर कर पाए जबकि 7 का डोप टैस्ट पॉजीटिव आया। इसी तरह करीब 18 लड़कों ने तबीयत खराब होने के कारण टैस्ट बाद में देने की बात कही। इसी तरह देहात में भी 600 में से 483 ने भाग लिया। इसमें 155 ही टैस्ट क्लीयर कर पाए जबकि 4 का डोप टैस्ट पॉजीटिव आया।