Edited By Vatika,Updated: 12 May, 2018 09:30 AM
सिविल अस्पताल में ए.डी.सी.पी. सिटी 1 मनदीप सिंह, ए.सी.पी सतिंद्र चड्ढा भारी मात्रा में पुलिस फोर्स को देख कर सभी हैरान रह गए। लोग उन्हें देखकर सोच लगे कि शायद सिविल अस्पताल में पुलिस ने किसी को काबू करने के लिए छापेमारी करनी है पर बाजवा को चोरों की...
जालंधर (शौरी): सिविल अस्पताल में ए.डी.सी.पी. सिटी 1 मनदीप सिंह, ए.सी.पी सतिंद्र चड्ढा भारी मात्रा में पुलिस फोर्स को देख कर सभी हैरान रह गए। लोग उन्हें देखकर सोच लगे कि शायद सिविल अस्पताल में पुलिस ने किसी को काबू करने के लिए छापेमारी करनी है पर बाजवा को चोरों की तरह पुलिस सिविल अस्पताल लेकर आई थी।
इसी बीच पुलिस की कार्रवाई लीक हुई और मीडियाकर्मियों को पता चला कि इंस्पैक्टर बाजवा को पुलिस सिविल अस्पताल के नशा छुडाओ केन्द्र में दाखिल करने के लिए ला रही है। हैरानी वाली बात तो यह थी कि बाजवा के आने से पहले ही उसकी पर्ची अस्पताल से पुलिस वाले ने तैयार करवा ली थी। डा. संजय खन्ना ने इंस्पैक्टर बाजवा का चैकअप कर उसे नशा छुडाओ केन्द्र में दाखिल करवा दिया।