श्री गीता जयंती महापर्व पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Edited By swetha,Updated: 09 Dec, 2019 10:10 AM

मार्गशीर्ष की शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी 5000 वर्ष पूर्व कुरुक्षेत्र की भूमि पर परमपिता परमेश्वर भगवान श्री कृष्ण जी ने समस्त वेदों तथा उपनिषदों के सारभूत ज्ञान श्रीमद् भागवत गीता का पावन उपदेश दिया। इस पर्व के आयोजन के संबंध में श्री गीता जयंती...

जालंधर(कोहली): मार्गशीर्ष की शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी 5000 वर्ष पूर्व कुरुक्षेत्र की भूमि पर परमपिता परमेश्वर भगवान श्री कृष्ण जी ने समस्त वेदों तथा उपनिषदों के सारभूत ज्ञान श्रीमद् भागवत गीता का पावन उपदेश दिया। इस पर्व के आयोजन के संबंध में श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी की ओर से 36वीं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम श्री सनातन धर्म जनता मंदिर में श्री गीता जी एवं रामायण जी के पाठ को विश्राम दिया गया। तदोपरांत श्री गीता ज्ञान महायज्ञ के तत्वावधान मेंहिंद समाचार ग्राऊंड में श्री गीता महासम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें देशभर से आए हुए संत-महात्माओं ने श्री गीता पर प्रवचन किए। 

1008 स्वामी देवेन्द्रानंद गिरि जी महाराज बड़ा मठ जलमऊ पीठाधीश्वर ने कहा कि हमें हर हाल में खुश रहना संतों से सीखना चाहिए और जितना हो सके पाप से बचना चाहिए। हमें हर काम भगवान को अर्पण करना चाहिए। ऐसे आयोजन लगातार चलते रहने चाहिएं। स्वामी महेश्वरानंद गिरि जी ने कहा कि गीता हमें शांति का संदेश देती है, निष्काम कर्म करने का संदेश देती है। भगवान की शरण में आने वाले के सब कार्य भगवान करते हैं। स्वामी गीतानंद जी ने कहा कि संसार दुखों का घर है अत: हमें गीता जी की शरण करनी चाहिए। 

स्वामी चंद्रशेखरानंद गिरि जी ने कहा कि हमें अपने धर्म का पालन करना चाहिए और जितना हो सके निंदा, चुगली से बचना चाहिए। शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्यातिथि श्री विजय चोपड़ा द्वारा किया गया। पिछले 36 वर्षों से लगातार निकाली जा रही शोभायात्रा के लिए उन्होंने कमेटी को बधाई दी और कहा कि आज गीता ज्ञान बहुत जरूरी है और गीता सबको पढऩी चाहिए। कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा को सम्मानित किया गया। विशेष मेहमान पहुंचे विधायक राजिंद्र बेरी और पूर्व विधायक के.डी. भंडारी ने सभी को गीता जयंती पर्व की बधाई दी। अखिल विश्व गीता महामंडल के संस्थापक पं. केवल कृष्ण शर्मा ने कहा कि भगवान ही सारी सृष्टि को चला रहे हैं। हमें गीता को हर रोज पढऩा चाहिए तब ही हमारा कल्याण होगा। 

महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने कहा कि हर वह काम जो समाज के हित के लिए किया जाए वह यज्ञ है। हमें घरों में गीता जी को स्थापित करना चाहिए। परिवार का हर सदस्य भगवद् गीता पढ़े। हमें अपने बच्चों को वैदिक सनातन शिक्षा का कुछ अंश देना चाहिए। कत्र्तव्य कर्मों को करना ही धर्म है। अगर कर्म में सत्य, करुणा, अङ्क्षहसा है तो वह धर्म है और ऐसे कर्म जिसमें समाज का अहित होता है वह अधर्म है। श्री रामनवमी उत्सव कमेटी के महासचिव अवनीश अरोड़ा ने कहा कि हमें कभी भी बुराई करने वालों का साथ नहीं देना चाहिए। जीत हमेशा सच की ही होती है और भगवान के दिए गए उपदेश को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। 

चमन लाल कोछड़ और मनोज नन्हा ने कहा कि हमें अपने बच्चों को गीता ज्ञान के बारे में बताना चाहिए। मंच का संचालन करते सतीश कपूर ने कहा कि हमें अपने बच्चों को धर्म कार्यों में साथ लेकर आना चाहिए ताकि उन्हें भी कुछ पता चल सके। इशू एंड पार्टी द्वारा प्रभु महिमा का गुणगान किया गया।  इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा परिषद द्वारा श्री राम चौक के पास ब्रैड पीस, पॉपकार्न, मिनरल वाटर का लंगर लगाकर और पुष्प वर्षा के द्वारा श्री कृष्ण भक्तों का स्वागत किया गया। लंगर का शुभारम्भ ए.डी.सी.पी. अश्विनी कुमार, ए.सी.पी. रणजीत सिंह द्वारा किया गया। 

इस मौके पर परिषद के प्रधान प्रवीण कोहली, सतीश सभ्रवाल, विनोद शर्मा, जोङ्क्षगद्र पाल ओबराय, रमेश शर्मा, पोंटी राजपाल, प्रवीण शर्मा, प्रवेश शर्मा, डा. विमल शर्मा, विजय सेठी, रमेश ग्रेवाल, राजन सोनी, डा. सुमित बांसल, राम लुभाया मेहता, विनोद कुमार मेहरा व अन्य सदस्यों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। राजीव शर्मा पावर कॉम, सुजाता शर्मा, अमरजीत सिंह, परमजीत कौर, नीतू शर्मा, अजय शर्मा, मिंटू शर्मा, रुहानी द्वारा आलू-पूरी का लंगर, श्री कृष्ण जन्मोत्सव कमेटी के प्रधान मनोहर लाल महाजन द्वारा फ्रूट का लंगर, यूथ जनसेवक वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान राजू गिल द्वारा लंगर, कश्यप युवा शक्ति संगठन के राजू कश्यप, बॉबी कश्यप द्वारा पुष्पवर्षा, गीता महासभा के प्रधान योगेश आनंद द्वारा लंगर व झांकियां शामिल की गईं। ङ्क्षहद सेवा समिति के सुनील शर्मा द्वारा पुष्प वर्षा, भगवान मंदिर बस्ती शेख के प्रधान माल्टू जुल्का, शिव गोपाल मंदिर की तरफ से राजिंद्र भूषण, शिव शक्ति मंदिर बैंक एन्क्लेव के अशोक शर्मा द्वारा शोभायात्रा में सुंदर झांकियां शामिल की गईं। ब्रह्माकुमारी आश्रम कपूरथला चौक से जत्था शामिल हुआ। हाजीपुर से विजय शर्मा संयोजक, सुदर्शन वशिष्ठ सह-संयोजक, धर्मपाल वशिष्ठ, महेन्द्र पाल शर्मा, चंद्र मोहन, तिलकराज शर्मा, संतोष कुमारी भाटिया, शांता शर्मा, रजनी शर्मा, राजेश ऋषि, सुषमा शर्मा, गुरप्रीत गोपी, शोभा जोशी शामिल हुए।शोभायात्रा में सुंदर झांकियां, बैंड-बाजों सहित शामिल की गई। शोभायात्रा श्री राम चौक से आरम्भ होकर भगवान वाल्मीकि चौक, पटेल चौक, माई हीरां गेट, खिंगरा गेट व भगत सिंह चौक से होते हुए जनता मंदिर में आकर आरती के साथ सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के सुचारू संचालन एवं सहयोग देने हेतु अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!