आदर्श नगर चौपाटी पर मचाया शराबियों ने हुड़दंग, पौने घंटे बाद पहुंची पुलिस

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Feb, 2018 01:12 PM

drunker in adarash nagar

शहर में लगातार अपराधियों और गुंडा तत्वों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसके चलते आम लोगों में दहशत का आलम है। शहर के मुख्य फूड प्वाइंट्स जैसे आदर्श नगर चौपाटी, मॉडल टाऊन मार्कीट, अर्बन एस्टेट चौपाटी, बस्ती अड्डा चौक मार्कीट आदि में रात के समय शराबी...

जालंधर(बुलंद): शहर में लगातार अपराधियों और गुंडा तत्वों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसके चलते आम लोगों में दहशत का आलम है। शहर के मुख्य फूड प्वाइंट्स जैसे आदर्श नगर चौपाटी, मॉडल टाऊन मार्कीट, अर्बन एस्टेट चौपाटी, बस्ती अड्डा चौक मार्कीट आदि में रात के समय शराबी गुंडा तत्वों द्वारा लगातार आए दिन हुड़दंग मचाने की खबरें सामने आ रही हैं जिस पर काबू पाने में जालंधर की पुलिस असफल दिखाई दे रही है। 

मामले बारे जानकारी देते हुए कुछ लोगों ने बताया कि गत रात्रि आदर्श नगर चौपाटी के पास लगती जूस के रेहड़ी के पास एक स्कॉॢपयो कार में आए कुछ शराबी युवाओं ने खूब हुड़दंग मचाया व लोगों के साथ गाली-गलौच भी किया। इसके बाद वहां से कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस तकरीबन पौने घंटे बाद मौके पर पहुंची और तब तक उक्त शराबी युवक जा चुके थे।

बंद हों रेहड़ी वाली मार्कीटें : सुदेश विज
मामले बारे सी. कांग्रेसी नेता सुदेश विज का कहना है कि शहर में अवैध तौर पर लगने वाली रेहडिय़ों पर लोगों को शराब तक परोसी जाती है। गंदा सामान इस्तेमाल किया जाता है और ये रेहडिय़ां लड़ाई-झगड़ों का गढ़ बन चुकी हैं। पुलिस कहां-कहां जाकर ऐसी रेहडिय़ों पर आने वालों पर नजर रखेगी।पुलिस कमिश्नर को कड़ा एक्शन लेते हुए इन रेहड़ी मार्कीटों को बंद करवाना चाहिए।

शाम होते ही फूड प्वाइंट्स के पास लगे पुलिस नाके : भंडारी
मामले बारे पूर्व विधायक के.डी. भंडारी का कहना है कि पुलिस कमिश्नर को चाहिए कि शहर के मुख्य फूड प्वाइंट्स जैसे मॉडल टाऊन, आदर्श नगर, अर्बन एस्टेट, मॉडल हाऊस, जी.टी.बी. नगर, मकसूदां, माई हीरां गेट, वाल्मीकि गेट आदि के पास शाम होते ही पुलिस नाके लगाए जाएं ताकि जिन मुख्य जगहों पर लोग अपने परिवारों के साथ आते हैं वहां शराबी और गुंडा तत्व हुड़दंग न मचा सकें। गत रात्रि आदर्श नगर में हुड़दंग मचाने वालों की सी.सी.टी.वी. फुटेज निकालकर उन पर कार्रवाई की जाए।

सुरक्षा होगी और टाइट : ए.सी.पी. चड्ढा
मामले बारे ए.सी.पी. सैंट्रल सङ्क्षतद्र चड्ढा ने कहा कि शहर में सैंकड़ों फूड प्वाइंट्स हैं और वहां पुलिस की नजर रहती है। उन्होंने कहा कि पी.सी.आर. को मुख्य फूड प्वाइंट्स व मार्कीट के पास तैनात किया गया है। सुरक्षा और टाइट करते हुए आदर्श नगर जैसे फूड प्वाइंट्स के पास पुलिस नाके लगाए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!